7 मार्च 2020 - 13:55
पुतीन और अर्दोग़ान के बीच समझौता, सीरिया की सेना के बलिदान का परिणामः बुसैना शाबान

सीरिया का कहना है कि रूस और तुर्की के बीच हुआ समझौता, सीरिया की सेना के बलिदान का परिणाम है।

सीरिया के राष्ट्रपति की सलाहकार ने कहा है कि माॅस्को में रूस और तुर्की के मध्य होने वाला समझौता, निश्चित रूप में सीरिया की सेना के बलिदान के कारण ही संभव हो सका है।  उन्होंने कहा कि सीरिया की सेना ने आतंकवादियों के नियंत्रण से 2000 वर्ग किलोमीटर से अधिक का भाग आज़ाद करवा लिया है।

बश्शार असद की मीडिया प्रभारी बुसैना शाबान ने शनिवार को कहा कि तुर्की और रूस के बीच होने वाला समझौता, आतंकवादियों से चंगुल से इदलिब की स्वतंत्रता का एक भाग मात्र है।  इसी के साथ सीरिया के राष्ट्रपति की मीडिया प्रभारी ने देश पर इस्राईल के हमले के संदर्भ में कहा कि अवैध ज़ायोनी शासन, सीरिया के भीतर अशांति को बढ़ाने और सीरिया संकट की समय अवधि को अधिक विस्तृत करने के लिए इस प्रकार की कार्यवाहियां कर रहा है।